DM के निर्देश पर चलाया गया बाल श्रम निरीक्षण अभियान : व्यापारियों से बाल श्रमिक कार्य न कराने को भरवा गए शपथ पत्र, देवेश पांडे श्रम अधिकारी
Abid Hussain
Thu, Jul 3, 2025
बनबसा/ जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर डीटीएफ द्वारा जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र बनबसा में बाल श्रम निरीक्षण संबंधी अभियान चलाया गया। जिसमें श्रम विभाग, सीडब्ल्यूसी, जिला बाल संरक्षण इकाई, तथा चाइल्ड हेल्पलाइन चंपावत के साथ संयुक्त रूप से बाल श्रम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बनबसा बाजार क्षेत्र में चेकिंग सर्वेक्षण अभियान चला गया। श्रम अधिकारी देवेश पांडे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोई भी बाल श्रमिक मौके पर कार्यरत नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान बनबसा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठान स्वामियों को बाल श्रम के संबंध में जानकारी दी गई। एवं उनसे अपने प्रतिष्ठान में कोई भी बाल श्रमिक कार्य न होने संबंधी शपथ पत्र भी भरवा गए। आपको बता दें खाने-पीने के रेस्टोरेंट होटल या फिर गली मोहल्ले में चल रही अवैध फैक्टरियो में अवैध रूप से बाल श्रम करने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन यहां जनपद चंपावत में जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम विभाग बाल श्रम को शत प्रतिशत रोकने के लिए एक्टिव हो गया है। श्रम विभाग द्वारा 12 जून से विश्व अभियान संचालित किया गया है । बाल श्रम के खिलाफ अभियान विशेष अभियान के तहत श्रम विभाग द्वारा औद्योगिक इकाइयों समेत विभिन्न व्यावसायिक कार्य स्थलों में छापेमारी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान श्रम परवर्तन अधिकारी देवेश पांडे, वरिष्ठ सहायक श्रम विभाग सूरज सिंह बिष्ट, पुलिस एएचटीयू निरीक्षक इंद्रजीत, प्रोटेक्शन ऑफिसर बाल संरक्षण इकाई मीनू त्रिपाठी, जिला सम्यक संतोषी, केस वर्कर कंचन पंत, कांस्टेबल राकेश प्रसाद, जगदीश चंद्र शामिल रहे।
Tags :