Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का शुरू हुआ चम्पावत जिले का दो दिवसीय दौरा। : (आबिद सिद्दीकी टनकपुर)

Abid Hussain

Mon, Dec 1, 2025

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का शुरू हुआ चम्पावत जिले का दो दिवसीय दौरा।

मुख्य सचिव ने विकास परियोजनाओं की प्रगति पर कड़ी नजर रखते हुए अधिकारियों को तेज गति और ठोस परिणामों के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।

चम्पावत। उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान चम्पावत जिले में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बनबसा स्थित एनएचपीसी हेलीपैड पहुंचने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एनएचपीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने जिले में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं—शारदा कॉरिडोर, इनलैण्ड पोर्ट अथॉरिटी, टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन, बाढ़ प्रबंधन, टनकपुर-बनबसा वाटर सप्लाई, आईएसबीटी टनकपुर निर्माण, तथा ब्रिडकुल के पुल निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने शारदा रिवर फ्रंट तथा एडजॉइनिंग प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष जताते हुए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। पूर्णागिरि रोपवे को शारदा कॉरिडोर के साथ समन्वित कर निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता बताई। साथ ही रोपवे निर्माण एजेंसी को प्रत्येक सप्ताह प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने रेलवे परियोजना की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि चम्पावत, लोहाघाट और अल्मोड़ा को जोड़ने वाला विस्तृत एलाइमेंट शीघ्र तैयार किया जाए ताकि जनपद का संपर्क तंत्र और मजबूत हो सके।

सिंचाई विभाग को निर्देश देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि पारंपरिक तरीकों से हटकर कम लागत में टिकाऊ बाढ़ सुरक्षा मॉडल अपनाए जाएं।

उन्होंने कहा कि 5 करोड़ तक की लागत वाली परियोजनाओं को मुख्यमंत्री घोषणा के माध्यम से अनुमोदित कर त्वरित गति से आगे बढ़ाया जाए। मुख्य सचिव ने डिप्टेश्वर एवं कुर्मू झील परियोजनाओं की प्रगति, टनकपुर-बनबसा वाटर सप्लाई योजनाओं तथा आईएसबीटी टनकपुर के निर्माण कार्यों में भी पूर्ण तेजी लाने को कहा।

ब्रिडकुल द्वारा निर्मित किए जा रहे पुलों की भी उन्होंने अलग से समीक्षा कर कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, एनएचपीसी पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य, शारदा कॉरिडोर से सत्यजीत राय एवं राजीव रंजन, एनएचएआई पीडी जोगेंद्र शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, बनबसा अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो - मुख्य सचिव के प्रथम बार जनपद आगमन पर उनक स्वागत करते हुए कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसपी एवं अन्य अधिकारी। विकास कार्यों की समिक्षा करते अधिकारी।।

Tags :

जरूरी खबरें