Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

टनकपुर–बनबसा महायोजना 2041 पर विस्तृत मंथन : Abid Siddiqui

Abid Hussain

Fri, Dec 12, 2025

नगर के सर्वांगीण विकास को लेकर पालिका की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

टनकपुर, नगर पालिका परिषद टनकपुर के सभागार में आज अपराह्न 3 बजे टनकपुर–बनबसा महायोजना 2041 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक  मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में पालिका अध्यक्ष  विपिन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में School of Planning and Architecture, Bhopal के विशेषज्ञ डा० गौरव वैद्य ने नगर क्षेत्र टनकपुर की मौलिक, भौतिक एवं भविष्य की शहरी आवश्यकताओं पर विस्तारपूर्वक प्रस्तुति दी। इस दौरान शहर के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर उन्नयन, यातायात प्रबंधन और जनसुविधाओं को लेकर गहन चर्चा की गई।पालिका अध्यक्ष  विपिन कुमार ने नगर के प्रमुख मुद्दों को रखते हुए टनकपुर में सीवर लाइन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, मॉ पूर्णागिरी मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों को टनकपुर नगर में ठहराने हेतु प्रभावी प्रबंध करने, बस पार्किंग सुविधा को विकसित करने तथा यात्रियों के लिए यात्री शेड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान में इन सुविधाओं को शामिल किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे टनकपुर नगर एक सुनियोजित और आधुनिक स्वरूप ले सके। बैठक में उपस्थित पालिका के सम्मानित सदस्यों ने भी अपने-अपने अमूल्य सुझाव सम्बन्धित संस्था को प्रदान किए। सभी ने यह आशा व्यक्त की कि टनकपुर–बनबसा महायोजना 2041 नगर के सतत विकास की दिशा में एक मजबूत आधार सिद्ध होगी।नगर की विकास योजनाओं को निरन्तर आगे बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री के प्रति पालिकाध्यक्ष तथा सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। बैठक में SPA भोपाल की टीम से डा० क्षमा पुणतांबेकर,  बीजू नारायण,  रीना शर्मा, सभाषद  दिनेश कुमार,  हसीब अहमद, दिलदार अली,  वकील अहमद,  वर्षा शर्मा, कु० सव्या वाल्मीकी,  चर्चित शर्मा,  शैलेन्द्र सिंह,  पालिका के अवर अभियन्ता  लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ सहायक विनोद चन्द्र बिष्ट, एवं वरिष्ठ लिपिक बसन्त राज चन्द उपस्थित रहे। बैठक सफल एवं सार्थक रही, जिसमें टनकपुर के भविष्य और व्यापक विकास को लेकर महत्वपूर्ण दिशा तय की गई।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें