Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

मानव तस्करी रोकथाम को लेकर एसएसबी की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न : 57 वाहिनी सितारगंज एवं 49 वाहिनी पीलीभीत के 40 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

Abid Hussain

Tue, Dec 23, 2025

बनबसा। मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक अपराध की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से 57 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के समवाय बनबसा में 22 से 23 दिसंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ 22 दिसंबर को 57 वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल द्वारा किया गया। इसमें 57 वाहिनी सितारगंज एवं 49 वाहिनी पीलीभीत के कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान मानव तस्करी को एक संगठित अपराध के रूप में विस्तार से समझाया गया। इसके प्रमुख कारणों, खतरों तथा भारत में मानव तस्करी की वर्तमान स्थिति पर गहन चर्चा की गई। साथ ही मानव तस्करी से संबंधित भारतीय कानूनों, अंतरराष्ट्रीय कानूनों, SAARC की भूमिका तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

इस अवसर पर अनिल कुमार यादव, उप कमांडेंट एवं दिनेश कुमार यादव, सहायक कमांडेंट सहित गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधियों ने एसएसबी कार्मिकों को मानव तस्करी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के माध्यम से बलकर्मियों को पीड़ितों की पहचान, उनके बचाव, पुनर्वास तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करने की प्रक्रिया की बेहतर समझ मिली।

कार्यशाला में सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ की भूमिका, पुलिस व न्यायपालिका के योगदान तथा सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों की मानव तस्करी रोकथाम में अहम जिम्मेदारी पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला का द्वितीय दिवस मानव तस्करों की कार्यप्रणाली, उनके नेटवर्क, संपर्क सूत्रों तथा विशेष रूप से भारत–नेपाल सीमा से जुड़े मानव तस्करी के मामलों पर केंद्रित रहा।

दो दिवसीय कार्यशाला का विधिवत समापन 23 दिसंबर को उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यशाला में दी गई जानकारियों को एसएसबी कार्मिकों के दैनिक कर्तव्य निर्वहन में अत्यंत उपयोगी बताया। इस मौके पर कमांडेंट मनोहर लाल, उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार यादव, उप निरीक्षक ब्रिजपाल सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें