: 48 पववे अवैध कच्ची शराब के साथ मनिहार गोठ निवासी फहीम गिरफ्तार
Fri, Jan 3, 2025
टनकपुर/ जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम मे टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर 01अभियुक्त को टनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्रधिकारी चम्पावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल संपन्न कराये जाने के क्रम में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के नियमानुसार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में आज दिनांक- 01/01/2025 को जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त फईम अली पुत्र अशरफ अली निवासी मनिहार गोठ थाना टनकपुर उम्र 33 वर्ष के कब्जे से 48 पववे ठेका देशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना टनकपुर में मुकदमा FIR 01/2025 अन्तर्गत धारा 60 संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम उप निरीक्षक बुद्धि बल्लभ, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, कांस्टेबल नासिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
: नशेबाजों के खिलाफ चंपावत पुलिस ने चलाया तगड़ा अभियान
Fri, Jan 3, 2025
■■
नगर के पास हुई कैंटर दुर्घटना के बाद एसपी ने नशेबाजों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के दिये निर्देश।
लोहाघाट । नववर्ष की शुरुआत से ही पुलिस द्वारा नशेबाजों के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ा हुआ है, जिसके तहत अभी तक आधा दर्जन वाहनों को सीज करने के साथ एबटमाउंट में 96 पव्वों के साथ पोखरीबोरा गांव का एक युवा रंगे हाथों पकड़ा गया । एसएचओ अशोक कुमार के अनुसार नववर्ष की शुरुआत से ही नशेबाजों के खिलाफ पुलिस ने जोरदार अभियान शुरू किया है जिसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के वाहन सीज कर उनके विरुद्ध कार्यवायी की गयी है। बगैर हेलमेट चलाने वालों के खिलाफ भी प्रभावी कदम उठायें गये है । इधर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा नशेबाजों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखने पर जोर दिया है । उन्होंने लोगों से भी अपील कि है कि वाहन चालक यदि नशे में होता है तो उस वाहन में न बैठकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे बेगुनाह लोगों को वाहन दुर्घटना से बचाया जा सके। एसपी के अनुसार हेलमेट पहनना दुपहिया वाहन चालकों के सुरक्षित आवागमन का एक सशक्त माध्यम है। इसे किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
: टनकपुर के विकास ने जीता मिस्टर कुमाऊँ का खिताब
Mon, Dec 30, 2024
टनकपुर। हल्द्वानी में 16वीं सीनियर उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग एवं मैन्स फिजिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुमाऊँ 50 से अधिक खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिसमें टनकपुर गांव नायकगोठ के विकास सिंह ने मिस्टर कुमाऊँ का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए तीन माह से कड़ी मेहनत कर रहे थे। वहीं मिस्टर उत्तराखंड 75 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 2025 में कर्नाटक में होने वाले मिस्टर इंडिया के लिए सलेक्शन भी हुआ हैइससे पूर्व भी वह कई बॉडी बिल्डिंग खिताब अपने नाम कर चुके है। उनके टनकपुर पहुंचने पर लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।बधाई देने वालो में विनय धामी, दीपक सिंह उर्फ बिट्ठल , महेश सिंह अनुराग सिंह, विकास सिंह, कमल सिंह विशाल सिंह आदि रहे।