Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: ग्राम पंचायत मनिहार गोठ के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेज रोक लगाए जाने की करी मांग

admin

Mon, Jan 27, 2025

टनकपुर/ नगर से सटे ग्राम पंचायत मनिहार गोठ के ग्रामीणो ने स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है की ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति ऐसी नही है की वे एडवांस में विद्युत बिल जमा कर सकें।

इस लिए वे स्मार्ट मीटर को किसी भी कीमत पर गांव में नही लगने देगें। ग्रामीणों ने इस पर रोक न लगने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। इस मामले में उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा जिले में विद्युत स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया करीब एक माह से चल रही है। जिले में सभी विद्युत फीडरों, बिजली घरों व सरकारी दफ्तरों में ये स्मार्ट मीटर लगाए जानें के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगने शूरू हो गए है। आपको बता दें ग्राम पंचायत मनिहार गोठ  में सोमवार को पूर्व ग्राम प्रधान रेशमा परवीन तथा सामाजिक कार्यकर्ता बिलाल हुसैन के नेतृत्व में विद्युत स्मार्ट मीटर लगानें आए विद्युत विभाग के कर्मचारियों का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इक्क्ठा हो गए और ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी को दिया। ग्रमीणों ने कहा की गांव में खेती किसानी से जुडे लोग रहतें है। जिनकी आर्थिक स्थिति एसी नही है की वे बिजली का बिल एडवांस में जमा कर सकें। ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज स्मार्ट मीटर के संबंध में जल्द से जल्द रोक लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में जरीना खातून, सबीरन खातून, मुमताज बेगम, रुखसाना, विसना देवी, आशा देवी सहित तमाम ग्रामीणो के हस्ताक्षर हैं।

Tags :

जरूरी खबरें