Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: मनिहारगोठ खेल महोत्सव मे बच्चों के लिए आयोजित होगीं विभिन्न प्रतियोगिताएं, भाग लेने वाले बच्चे 15 दिसंबर तक करा ले अपना रजिस्ट्रेशन (अध्यक्ष) शाहवेज अली

admin

Mon, Dec 9, 2024

टनकपुर/  मनिहारगोठ महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां जोर जोर से चल रही है। आपको बता दें मनिहार गोठ महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें क्लास फर्स्ट से कक्षा 5 तथा कक्षा 6 से कक्षा 8 तक तक के बच्चों के लिए चित्रकला एवं सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बालकों के लिए 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग, कक्षा 9 से कक्षा 12 के बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग, इसी के साथ कक्षा 6 से कक्षा आठ तक  50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग तथा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।

यह प्रतियोगिताएं 22 दिसंबर दिन रविवार को संपन्न कराई जाएगी। इसके अलावा  25 दिसंबर को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा, और कक्षा 12 पास बच्चों के लिए तीन किलोमीटर दौड़ बालक वर्ग, 12वीं पास बच्चे बालक तथा बालिका के लिए लंबी कूद  के अलावा महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़  आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। महोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष  शाहवेज अली ने बताया कि यह सभी प्रतियोगिताएं खेल मैदान झददर मनिहार गोठ में आयोजित होगी।

उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करने की अपील की है। और कहा की सभी खेल प्रेमी अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन 15 दिसंबर तक हर हाल में करा लें। सचिन अनस राजा, कोषाध्यक्ष अजहरुद्दीन, रशीदा खातून, नूरजहां, रजिया खातून, सबीना खातून, संरक्षक फखरुद्दीन अली, अमजद भाई, मास्टर जहीर अब्बास, मोहम्मद लुकमान, तनवीर हुसैन, समीर हुसैन, जावेद हुसैन, मोहम्मद सलमान, यासीन आदि  खेल महोत्सव के सफल संचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें