Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: उत्तराखंड उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने राजकीय महाविद्यालय टनकपुर का किया औचक निरीक्षण

admin

Fri, Jan 10, 2025

■■ महाविद्यालय की शैक्षणिक और भौतिक संरचना को सशक्त बनाने के लिए हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

टनकपुर/ उत्तराखंड के उच्च शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने राजकीय महाविद्यालय टनकपुर का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सहायक निदेशक डॉ. दीपक कुमार पांडे भी उपस्थित थे। उच्च शिक्षा सचिव ने बॉटनी, जूलॉजी, रसायन विज्ञान, भौतिकी और भूगोल की प्रयोगशालाओं का गहन निरीक्षण किया।

टनकपुर पहुंचे उच्च शिक्षा सचिव डॉ रंजीत सिन्हा का महाविद्यालय की प्राचार्य अनुपमा तिवारी तथा प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार कटियार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अपने निरीक्षण के दौरान डॉ. रंजीत सिन्हा ने प्रयोगशालाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उन्नत करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महाविद्यालय में निर्माणाधीन विज्ञान भवन की प्रगति का भी जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की। उच्च शिक्षा सचिव ने महाविद्यालय की शैक्षणिक और भौतिक संरचना को और सशक्त बनाने के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Tags :

जरूरी खबरें