Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: अनजान व्यक्ति की अंधेरी जिंदगी में रोशनी लाने के लिए टनकपुर में हुआ पहला नेत्रदान" यहां किसने किया नेत्रदान देखें खबर

admin

Thu, Dec 26, 2024

 टनकपुर/ समाज में नेत्रदान के लिए जागृति आ रही है। लोग नेत्रदान के महत्व को समझने लगे हैं। अपने प्रिय के जाने के असहनीय गम के बावजूद ,अनजान व्यक्ति की अंधेरी जिंदगी में रोशनी लाने के लिए नेत्रदान के लिए परिजन आगे आ रहे हैं।  टनकपुर निवासी श्रीमती शांति देवी नेगी के निधन पर   परिजनों ने नेत्रदान को सर्वोपरि समझ कर नेत्रदान का पुनीत कार्य कराया।

 नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि गत रविवार श्रीमती शांति देवी का   निधन हो गया था, जिसकी सुचना उन्हें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मिली । सुचना मिलते ही उन्होंने   उनके पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी से  नेत्रदान के लिए आग्रह किया ,जिस पर उन्होंने परिवार में चर्चा कर सहमति प्रदान की। सहमति मिलते ही श्री नारंग ने अपने  मुरादाबाद के  नेत्र दान में सहयोगी दीपक कुमार से टनकपुर टीम भेजने को कहा । टनकपुर की दुरी मुरादाबाद से अधिक व समय कम होने पर  उन्होंने तुरंत सी आर मितल नेत्र दान केन्द्र  रुद्रपुर से श्री एस के मितल व मनीष रावत से  आग्रह कर रात्रि में ही टनकपुर के लिए रवाना किया। व जहां टीम ने जाकर कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए, जिन्हें आवश्यक जांचो के बाद दो नेत्रहीनों की आंखों में प्रत्यारोपित कर दिया जाएगा। नगर में प्रथम नेत्र दान के कार्य पर भुवन जोशी, चन्द्र शेखर उप्रेती,हेम पुनेठा,हयात सिंह बिष्ट,डां महेश उपाध्याय ने परिवार की सराहना की हैं।

Tags :

जरूरी खबरें