Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

सुचना

: पालिका बोर्ड के नवनिर्वाचित सभासदों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध, सीएम से कार्रवाई को रोके जाने की करी मांग

admin

Sat, Feb 1, 2025

टनकपुर। नगर पालिका परिषद टनकपुर के नवनिर्वाचित वार्ड सभासदों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेज स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कार्रवाई को  रोके जाने की मांग की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को टनकपुर नगर पालिका परिषद बोर्ड के नवनिर्वाचित  सभासदों ने कैंप कार्यालय में ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि टनकपुर मे स्थानीय लोगों की व्यापारिक स्थिति मजबूत नहीं है। यहां रोजगार के साधन भी सीमित मात्रा में है। यह    घसियारामंडी, शारदा घाट, अंबेडकर नगर, बंगाली कॉलोनी, नई बस्ती सहित झुग्गी-झोपड़ी वाला क्षेत्र है। यहां के परिवार गुजर बसर के लिए मजदूरी पर आश्रित रहते हैं। बताया कि स्मार्ट मीटर जैसी योजना यहां के निवासियों के लिए जी का जंजाल साबित होगी। उन्होंने स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने की मांग की है। इस मौके पर सभासद हसीब अहमद, आशा भट्ट, चर्चित शर्मा, साव्या वाल्मीकि, बबीता वर्मा, योगेश पांडेय आदि रहे।

Tags :

जरूरी खबरें