Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: सिद्धिविनायक कमेटी का हुआ गठन, तुलसी कुंवर अध्यक्ष मनोनीत, कोषाध्यक्ष बनी मीना प्रजापति

admin

Thu, Mar 13, 2025

टनकपुर /भाजपा अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता में सिद्धिविनायक कमेटी का सर्व सहमति से गठन किया गया। समिति गठन के लिए सभी वार्ड वासियों द्वारा सहमति जताई गई है। भाजपा अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने बताया कि इस संबंध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है।  जिसमें उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 7 अंबेडकर पार्क में विगत 15 वर्ष से गणेश महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

कार्यक्रम तुलसी कुंवर के द्वारा समस्त वार्ड वासियों की सहमति के साथ संपूर्ण किया जाता है।  बताया कि भविष्य में यह कार्यक्रम होना है। जिसके लिए कमेटी का गठन किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कमेटी गठन के लिए मान्यता प्रदान करने की मांग की है। वार्ड वासियों की सहमति से समिति में अध्यक्ष तुलसी कुंवर,  संयोजक मंजू प्रजापति, सहसंयोजक बबीता देवी, उपाध्यक्ष कमलेश देवी, कोषाध्यक्ष मीना प्रजापति, सचिव, प्रियंका वर्मा, उप सचिव मीनाक्षी शर्मा, सलाहकार वंदना देवी, सुमन प्रजापति, संतोष देवी, मार्गदर्शन नवल किशोर, मदन राम, प्रचार मंत्री सोम देवी, निशा, शशि, कीर्तन टोली नन्ही देवी, प्रियंका, स्वाती, नीरज, शालिनी प्रजापति, मिताली,  राकेश सक्सेना, यशवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, पंकज बिष्ट, पीयूष सक्सेना, सोमवीर शर्मा, मयंक, सुशील कुमार, प्रकाश, अंकुर ,आदित्य साहू, अन्नू सक्सेना आदि को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें