Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: मॉडल जिले में दम तोड़ती जा रही है रोडवेज की व्यवस्था

admin

Thu, Dec 12, 2024

■■ विधायक भी नाखुश, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं व्यापारियों ने भी दी आंदोलन की धमकी।

लोहाघाट। मॉडल जिले में बद इंतजामी के कारण रोडवेज जैसा महत्वपूर्ण विभाग दम तोड़ने लगा है। हाल ही तक सर्वाधिक आय एवं अधिक किलोमीटर तय करने वाली डिपो की बसें, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलो में अपना अहम रोल अदा करता था। डिपो को Bs-6 बारह बसें मिलने पर उनका संचालन दिल्ली आदि स्थानों के लिए किया जाने लगा। 43के बसों बेड़े वाले इस डिपो में 23 बसें डिपो कार्यशाला में खड़ी है। सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच यहां से कोई भी बस संचालित नहीं होती है। लोहाघाट से कोटद्वार, कानपुर, चंडीगढ़, लोहाघाट से वाया देवीधूरा- देहरादून तथा लोहाघाट से सिमलखेत होते हुए अल्मोड़ा - रानीखेत चलाने की मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि करते आ रहे हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है।

इधर रोडवेज के ए जी एम धीरज वर्मा का कहना है कि डिपो कार्यशाला में स्टाफ व कलपूजो की कमी के कारण बेहतर परिवहन सुविधा देने में बाधाएं आ रही है। 23 बसें अपना मानक पूरा कर चुकी है। रिटायर कर्मियों के स्थान पर नए लोग नहीं आ रहे है । क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी रोडवेज की व्यवस्था से खाशे नाराज है।उनका कहना है कि लोहाघाट का रोडवेज ऐसा डिपो है, जिसकी ग्रामीण क्षेत्रों में एक भी बस नहीं चलती है।उनका यह भी कहना है कि डिपो में बसों का संचालन न होने कारण तमाम कर्मचारी बगैर काम का वेतन ले रहे हैं। उन्हें खाली बैठे स्वयं शर्म आ रही है।यहां कई जिम्मेदार पदों में बैठे कर्मचारी व अधिकारी अपने तबादलों के चक्कर में रहते हैं। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा एवं व्यापार सघ के अध्यक्ष मनीष जुकारिया, व्यापारी नेता दानू भाई का कहना है कि यदि शीघ्र व्यवस्था में सुधार न हुआ तो उन्हें आंदोलन करने से कोई नहीं रोक सकता।

Tags :

जरूरी खबरें