Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: लोहाघाट व्यापार संघ के नेतृत्व में आपदा पीड़ितों को बाटी गई राहत सामग्री

admin

Thu, Sep 19, 2024

(वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे )

■■ व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आने की आवाम से करी अपील

लोहाघाट/ लोहाघाट ब्लाक के सीमांत क्षेत्रो में आई आपदा से मची भीषण तबाही से सीमांत क्षेत्र का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है लोगों के खेत खलिहानों के साथ-साथ कई लोगों के मकान तक तबाह हो चुके हैं प्रशासन की टीमे तेजी से राहत कार्य में जुटी हुई है वही सीमांत क्षेत्र में आई आपदा का लोहाघाट व्यापार संघ ने संज्ञान लिया व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में लोहाघाट नगर के व्यापारी आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए व्यापारियों ने आपदा पीड़ितों के लिए नकद राशि , कंबल , खाद्य सामग्री, जूते चप्पल ,साबुन, कपड़े आदि वस्तुओं को आपसी सहयोग से एकत्रित किया गुरुवार को तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर आपदा राहत वाहन को रवाना किया खुद व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया मैदान में उतरे और आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे उनके द्वारा सीमांत के दूरस्थ आपदा ग्रस्त डनगांव , कमलेड़ी व पाशम आदि क्षेत्रों में जाकर आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री बाटी तथा आपदा पीड़ितों से उनकी समस्याओं को पूछा व्यापार संघ अध्यक्ष जुकरिया ने बताया आपदा से सीमांत क्षेत्रो में भारी तबाही मची हुई है प्रशासन राहत पहुंचाने में जुटा है लेकिन अभी और तेजी से कार्य करने की जरूरत है लोगों को बड़ी मदद की जरूरत है उन्होंने कहा व्यापार संघ आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा है आपदा पीड़ितों के लिए आगे और भी राहत सामग्री जुटाई जाएगी उन्होंने सभी सक्षम लोगों से आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है उन्होंने कहा अभी आपदा पीड़ितो को सख्त मदद की जरूरत है वही आपदा पीड़ितों ने इस दुख की घड़ी में सुध लेने के लिए लोहाघाट व्यापार संघ को धन्यवाद दिया इस दौरान व्यापार संघ उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी,विनीत सगटा ,कायल प्रधान मोहन सिंह ,लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे वहीं व्यापार संघ के द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य की लोगों के द्वारा प्रशंसा की गई है इस कार्य में लोहाघाट के समस्त व्यापारियों के द्वारा सहयोग किया गया तथा आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया गया वही व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने सहयोग के लिए समस्त व्यापारियों को आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें