Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: टनकपुर शहर में आवारा पशुओ के आतंक, से व्यापारियो और ग्राहको मे दहशत,

admin

Sat, Nov 16, 2024

टनकपुर /शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं को खासकर सांडों के आतंक से अब व्यापारी भी दहशत में है। इन पशुओं का आतंक अब बाजारों में बढ़ गया है। आये दिन पशु समूह बनाकर बाजारों में घूमते रहते हैं। जिससे दुकानदार व बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहक बेहद डरे हुए हैं।  समस्या से परेशान व्यापारियों सहित बत्रा  काम्प्लेक्स के प्रोपराइटर तनवीर आलम ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को शिकायत देकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। आपको बता दें शहर में पशुओं का विकट आतंक बना हुआ है।

पशुओं के आतंक पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका परिषद के पास कोई ठोस योजना नहीं है इस तरफ पालिका के अधिकारियों के अलावा सभासद भी कोई कदम नहीं उठाते हैं। समस्या से परेशान व्यापारियों ने बताया कि पिछले कई महीनो से बाजारों में आवारा पशु सांड घूमते रहते हैं। यह पशु दुकानों पर रखे सामान को मुंह से गिराना शुरू कर देते हैं इसके अलावा परचून विक्रेताओं की दुकानों से भी सामान को मुंह में भरना शुरू कर देते हैं यदि कोई दुकानदार इन पशुओं को भगाने का प्रयास करता है तो उस पर हमला भी बोल देते हैं व्यापारियों का कहना है कि नगर पालिका परिषद को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। बताया कि यह पशु आपस में लड़ पड़ते हैं तथा दुकानों के बाहर खड़े वाहनों पर गिर पड़ते हैं।

ग्राहकों को भी काफी परेशानी होती है व्यापारियों की समस्या के संदर्भ में पालिका प्रशासन के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आवारा पशुओं की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए योजना बनाई जाएगी तथा बाजारों में घूमते आवारा पशुओं पर भी रोक लगाई जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें