Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: शिक्षा की ज्योति जलाने वाले परिवार के मुखिया नहीं रहे, पंडित चिंतामणि जोशी

admin

Mon, Dec 23, 2024

लोहाघाट। लधिया घाटी क्षेत्र के प्रमुख रंगकर्मी,लंबी तपस्या के बाद सिद्ध ऐडी बयान्धुरा की सिद्धि प्राप्त कर इसके माध्यम से क्षेत्र के लोगों का भला करने,क्षेत्र में शिवार्चन की परंपरा को शुरू करने तथा क्षेत्रीय विकास में हमेशा लगे रहने वाले पंडित चिंतामणि जोशी का निधन हो गया। आज उनके ज्येष्ठ पुत्र सेवा निवृत्त अध्यापक चंद्रशेखर जोशी "गुरूजी " एवं प्रधानाचार्य देवीदत्त जोशी ने आज जोशी की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में किया गया। श्री जोशी के निधन से लधिया घाटी के लोग शोकाकुल हैं तथा उन्हें विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई है। 94 वर्षीय श्री जोशी के निधन के साथ यहां एक युग का अंत हो गया है। शोकाकुल परिवार को संवेदना देने के लिए यहां लोगों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,सतीश चंद्र पाण्डे, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया,ब्लॉक की प्रशासक सुमनलता आदि तमाम लोगों ने संवेदना व्यक्त की है।

Tags :

जरूरी खबरें