Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

सफाई व्यवस्था के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ईओ : पालिका परिषद टनकपुर ने बरसात से पूर्व नालियो की करवाई तली झाड़ सफाई

Abid Hussain

Sat, May 10, 2025

टनकपुर / मुख्यमंत्री की विधानसभा टनकपुर में नगर पालिका परिषद द्वारा बारिश से पूर्व शहर की सभी छोटी बड़ी नालियो की तली झाड़ साफ सफाई शुरू करा दी गई है। बस शहर वासियों को पालिका के साथ सफाई व्यवस्था में साथ देने की जरूरत है। पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि नगर पालिका ने अब तक जिन नालियों की तली झाड़ सफाई की है। 

वह गंदगी से भरी हुई थी। इससे पूर्व भी पालिका ने कई बार सफाई की, लेकिन लोग नालियों में ही कचरा डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा ना हो की बारिश में लोगों को अपनी ही गलती का खामियाजा भुगतना पड़ जाए।  बताया कि विगत कई दिनों से शहर के 11 वार्डों की सभी नालियों की सफाई की जा रही है।

 सफाई अभियान को लेकर पालिका कर्मी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। पालिका के 11 वार्डों में पांच वार्डो की जिम्मेदारी केपीएस को दी गई है। बाकी 6 वार्ड मे नगर पालिका के सफाई नायक राकेश वाल्मीकि, रामरतन, उर्मिला देवी संभाले हुए हैं। सफाई नायकों ने बताया  कि कई नालियां कचरो से जाम हो गई थी। जेसीबी से सफाई करने के बाद नालिया साफ हो गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की है की कचरा नाली में न फेंके  घर-घर आने वाले कूड़ा वाहन को कचरा दें।  या फिर एक निश्चित जगह पर कचरा फेंके।  नालियों में कचरा फेंकने से बारिश के दिनों मे शहर वासियों को ही परेशानी होगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व नालियों की सफाई प्रारंभ करा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है की नालियों में कचरा न फेंके घर-घर कचरा कलेक्शन करने आने वाले वाहनों को कचरा दें। शहर स्वच्छ व नाली भी साफ रहेंगी।

Tags :

जरूरी खबरें