Mon 31 Aug 2026

ब्रेकिंग

खिलाड़ी योजना में 11 होनहार चयनित

खिताब किया अपने नाम

सैलानीगोठ निवासी पूर्व सैनिक भवानी दत्त का निधन

उच्चीकरण की मांग तेज, भेजा पत्र

मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

सुचना

: मनिहारगोठ खेल मैदान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन के आग्रह पर सांसद निधि से लगाई गई बेंच, खेल प्रेमियों मे खुशी की लहर

admin

Sat, Dec 14, 2024

टनकपुर/ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान अमजद हुसैन के आग्रह पर सांसद  अजय टम्टा  द्वारा सांसद निधि से दर्शकों के बैठने हेतु खेल मैदान मनिहार गोठ में बैंचो का निर्माण कराया गया। इधर बेंच उपलब्ध होने पर खेल प्रेमियों मे खुशी व्यक्त करते हुए माननीयो का आभार व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन ने बताया कि मनिहारगोठ  खेल मैदान में दर्शकों के बैठने हेतु अब तक कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खेल मैदान में बेंच लगवाने का अनुरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर  मनिहारगोठ खेल मैदान में सांसद निधि से बेंच उपलब्ध करा दी गई है। जिसके लिए समस्त खेल प्रेमियो ने  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय टम्टा का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन बूथ अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, बूथ अध्यक्ष  जावेद अली, बूथ अध्यक्ष समीर अहमद, सोशल मीडिया प्रभारी रिजवान हुसैन, मंडल अध्यक्ष गोलू भाई, नासिर हुसैन, नसीब हुसैन, सफरुद्दीन, दानिश अली, सैफ अली, कैफ अली, अनस हुसैन, सकलेन हुसैन, सलमान अली, महफूज हुसैन, रहीस हुसैन, सरफराज हुसैन, अबरार हुसैन, आकिब हुसैन आदि दर्जनों खेल प्रेमी उपस्थित रहे

Tags :

जरूरी खबरें