Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: आयुष मंत्रालय की ओर से प्रकृति परीक्षण को मिली मंजूरी, मॉडल जिले में डॉक्टर मनुश्रवा आर्य की निगरानी में किए जा रहे प्रकृति परीक्षण

admin

Sat, Dec 7, 2024

टनकपुर /आयुष मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली की ओर से देश का प्रकृति परीक्षण अभियान कार्यक्रम जोर सोर से चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के आदेशानुसार जनपद चंपावत में क्षेत्र के नागरिकों का प्रकृति परीक्षण हेतु जिला समन्वयक डॉ. मनुश्रवा आर्य को मनोनीत किया गया है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत आयुर्वेद डॉक्टर आम-जन लोगों का वात, पित्त, कफ का प्रकृति परीक्षण मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से करेंगे। डॉ. मनुश्रवा आर्य ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रकृति परीक्षण अभियान की एक अनूठी पहल है।

जिसमें कोई भी नागरिक अपनी प्रकृति जान सकता है। और उसके अनुसार अपनी जीवनशैली, दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार में सुधार कर स्वस्थ रह सकता है। यह पूर्णतः निःशुल्क परीक्षण है।
डा.आर्य जी ने बताया कि आज रविवार को क्षेत्र के लगभग 20 नागरिकों का प्रकृति परीक्षण किया गया, जिसमें डॉ. गौरव शर्मा, अनिल चौधरी पिंकी जी (जिला समन्वयक जिये पहाड़ समिति), सामश्रवा आर्य, शिव पाल, गौरव, सुनील, यशवर्धन, प्रभात पंत, अग्निवेश, निर्मला बिष्ट, साक्षी आदि शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि प्रकृति परीक्षण कराने हेतु इच्छुक व्यक्ति आर्य हेल्थ केयर, टनकपुर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें