Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: चंपावत जिला पत्रकार संगठन की मासिक बैठक का बनबसा में हुआ आयोजन 

admin

Wed, Dec 11, 2024

■■  बैठक में जनपद के पत्रकारों ने  बढ़ चढ़कर  किया प्रतिभाग 

बनबसा। चंपावत जिला पत्रकार संगठन की मासिक बैठक बनबसा में जिला अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जिलेभर के पत्रकारों ने प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने विचार रखें।

 बुधवार को संगठन के वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी के संचालन में बनबसा स्थित निजी होटल में एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के उद्देश्य भविष्य की गतिविधियों के साथ- साथ संगठन की मजबूती की बात कही गई।
पत्रकारों ने अपनी बातों को रखते हुए समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होने पर जोर दिया। इस दौरान बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान स्मारिका के प्रकाशन, संगठन का तीसरा साल पूरा होने वाला है इसको कैसे बेहतर किया जाए भविष्य में, स्मारिका के प्रकाशन में आर्टिकल बनाने और किस तरह से स्मारिका को किस तरह बेहतर किया जा सके। इस पर चर्चा की गई।  संगठन के सभी साथी को आगे से जनवरी माह में ही सदस्यता शुल्क जमा करने का निर्णय लिया गया, जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कहा कि संगठन जनवरी माह से संगठन को मजबूत करने के लिए महत्पूर्ण कदम उठाएगा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाण्डे, जया पुनेठा, आबिद सिद्दीकी, दीपक फुलेरा, कुंदन बिष्ट, दीपक धामी, सुरेश उप्रेती, विनोद चतुर्वेदी, बाबूलाल यादव, जीवन बिष्ट, विनोद पाल, शंकर जोशी, नवीन भट्ट, पुष्कर सिंह महर, सूरी पंत, शुभम गौड़, प्रकाश भट्ट, अर्जुन सिंह, नवी अंसारी, राजू मनराल, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें