Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: मॉडल जिले में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने टीवी मुक्त अभियान कार्यक्रम का किया शुभारंभ

admin

Sat, Dec 7, 2024

समाज के समर्थवान नागरिक एक टीवी रोगी को गोद लेकर उन्हें नया जीवन देने के लिए आए आगे - डॉ देवेश चौहान

चंपावत। जिले को टीवी मुक्त करने के अभियान की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में देश के चयनित 347 जिलों में यह कार्यक्रम एक साथ संचालित किया जा रहा है। उत्तराखंड के चयनित आठ जिलों में मॉडल जिला चंपावत भी शामिल है। शनिवार को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने 100 दिन तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ किया। श्री तिवारी ने जहां जन सहयोग के बल पर प्रत्येक घर को टीवी से मुक्त करने पर जोर दिया वहीं सीएमओ डॉ देवेश चौहान ने कहा कि टीवी ऐसे घरों में अधिक दस्तक देती है जहां खान-पान, पोषण आदि की कमी होने के साथ लोग स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। हमारा बुनियादी लक्ष्य ऐसे घरों को टीवी मुक्त करना है जहां संक्रमण के कारण इसका फैलाव होता है। उन्होंने समाज के समर्थवान व्यक्तियों से अपील की है की वह एक टीवी पेशेंट को नया जीवन देने के लिए एक रोगी को गोद लेकर अपना मानव धर्म निभाने के लिए आगे आए।
इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रभारी डॉ राशि भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभाग में उपलब्ध मानव संसाधनों के बल पर हंस फाउंडेशन द्वारा प्रतिदिन संचालित होने वाले आधा दर्जन मोबाइल वाहनों के जरिए लगाएं जाने वाले शिविरों में बलगम की जांच करने के साथ उनका एक-रे परीक्षण भी किया जाएगा। यह अभियान लगातार 100 दिनों तक चलता रहेगा। हमारा लक्ष्य इस अवधि में मॉडल जिले को देश के प्रथम पंक्ति में खड़ा कर लोगों को पूर्ण टीवी मुक्त करना है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार एक लाख की आबादी के बीच तीन हजार रोगियों का परीक्षण कर उन्हें टीवी मुक्त करना है। इस अवसर पर डॉ प्रदीप, बिष्ट सुरेश तिवारी के अलावा टीवी वॉरियर भी मौजूद थे ।

Tags :

जरूरी खबरें