Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: मदरसा फैजाने गरीब मनिहारगोठ को उत्तराखंड सरकार से मिली मान्यता, मदरसा संचालको मे खुशी, जताया सीएम का आभार

admin

Sat, Mar 15, 2025

टनकपुर/ उत्तराखंड मे सरकार द्वारा मदरसों के संचालन में सख्ती पर पंजीकरण करवाने को लेकर मदरसा संचालकों ने रुचि दिखाई है। गैर पंजीकृत मदरसों की जांच के बाद  मदरसा बोर्ड में मान्यता के लिए आवेदन किए गए थे । 

मदरसा बोर्ड की ओर से करीब पांच साल बाद मान्यता के लिए मान्यता समिति की बैठक 27 फरवरी को आयोजित की गई थी । इस बैठक मे कई मदरसो को मान्यता दी गई है। यहां टनकपुर में ग्राम पंचायत मनिहार गोठ के फैजाने गरीब नवाज एण्ड मॉडर्न एजुकेशन मिशन को तहतानिया कक्षा 1 से 5 तक की अस्थाई मान्यता दी गई है। उत्तराखंड सरकार से मदरसे को अस्थाई मान्यता मिलने पर पूर्व सदर शफीकुररहमान, पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमजद भाई, तनवीर भाई, जहीर अब्बास, लियाकत अली, बीजेपी बूथ अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद रफीक, अहमद हुसैन, शाहिद हुसैन, रियासत हुसैन, फखरुद्दीन अली आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

मदरसों की मान्यता के लिए सोसायटी पंजीकरण, मदरसे के नाम जमीन, बच्चों के अनुसार शिक्षक, किताबें, लाइब्रेरी, फर्नीचर, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था के 17 बिंदु पूरे करने होते हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट पर मदरसा बोर्ड मान्यता देता है। प्रदेश में अभी 415 मदरसे पंजीकृत हैं। इनमें 46 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी मदरसा छात्रों की शिक्षा को लेकर संवेदनशील हैं। एक हाथ में कुरान, एक में कंप्यूटर के सिद्धांत पर सरकार कार्य कर रही है। जल्द समकक्षता का मसला हल हो जाएगा। बोर्ड द्वारा तहतानिया, फोखानिया, आलिया स्तर की मान्यता के लिए 27 फरवरी को बैठक बुलाई गई है। सभी नए एवं पुराने आवेदनों पर स्थलीय जांच कराई गई है। नियमों एवं पारदर्शिता के तहत मान्यता दी जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें