: कांठ: आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए लोगों की लग रही लंबी कतारे, लोग परेशान•••
admin
Sun, Jan 5, 2025
■■ संबंधित अधिकारी मौन तो सुनेगा कौन
मुरादाबाद कांठ/ आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। इसके लिए निर्धारित डाकघर में लोगों की अत्यधिक भीड़ जमा होने से आधार में संशोधन नहीं हो पा रहा है। यदि आधार कार्ड बनवाने में नाम, पता आदि में गलती रह जाती है तो इसे सही कराने के लिए लोगों को कई कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके लिए एक महीने तक की डेट दी जा रही है। जिससे लोग परेशान हैं। डाकघर में लंबी लाइन देखने को मिल रही है। शनिवार को डाकघर में भीड़ लगी रही। लोग लाइन में अपने नंबर का इंतजार करते नजर आए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन द्वारा नगर के स्टेट बैंक और केनरा बैंक में भी आधार कार्ड बनवाने को लेकर मशीन उपलब्ध कराई गई हैं।
लेकिन अधिकारियों की काहिली के चलते इन दोनों बैंकों में आज तक आधार को लेकर कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और क्षेत्र के डाकघर में अत्यधिक भीड़ जमा हो रही है। आपको बता दें आधार कार्ड सभी कामकाज के लिए अनिवार्य है, लेकिन इसमें नाम, पता और जन्मतिथि समेत कोई भी कमी होने पर केवाईसी नहीं हो पाती है। जिसके चलते संशोधन कराना पड़ता है, लेकिन तहसील कांठ में आधार संशोधन के लिए लोग भटक रहे हैं। डाक घर पर काम नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से लोग शहर की दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन संशोधन नहीं हो पा रहा है। संशोधन के लिए लोगों को कहीं एक तो कहीं चार महीने तक की डेट दी जा रही। लोग अपने नंबर का इंतजार करते रहे। यहां दोनों काउंटर पर लाइन लगी रही। संशोधन कराने के लिए पहुंचे शहर निवासी मोहम्मद शाहनवाज ने बताया कि वह बीते कई दिनों से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन भारी भीड़ के चलते उनके आधार में संशोधन नहीं हो पा रहा है। उन्हें जनवरी 25 की तारीख दी गई है। वहीं रजनी ने बताया कि वह पिछले 15 दिन पूर्व आई थी है। लेकिन आज तक उसका आधार करेक्शन नहीं हो पाया है यदि जल्द ही करेक्शन नहीं हुआ तो राशन कार्ड में नाम अपडेट नहीं हो सकेगा। जिसके चलते परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में डाक अधीक्षक से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। जब इस मामले में उप जिलाधिकारी काठं प्रिंस वर्मा से आधार करेक्शन को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है। क्षेत्र के लोगों को आधार से संबंधित कोई परेशानी ना हो इसके लिए संबंधित कार्मिकों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Tags :