Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: टनकपुर: घटिया सामग्री से हो रहे सड़क निर्माण का स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप, सोशल मीडिया में हुई पोस्ट वायरल, अधिकारी मौन, तो सुनेगा कौन

admin

Sun, Mar 23, 2025

टनकपुर/ एक ओर सरकार एवं अधिकारी बार बार निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते है लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण ठेकेदार अपनी हठधर्मिता से बाज नही आ रहे है। यहां सड़क की गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया में आए दिन चर्चा हो रही है। आपको बता दे यहां लोक निर्माण विभाग की ओर से करोडो रुपए की सड़को का निर्माण किया जा रहा है।

इस मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि  ठेकेदार की ओर से घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि  मानकों के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। और ना ही अन्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ऐसे में लाखों रुपए से निर्माण सड़क बनने के कुछ ही दिन बाद टूट जाएगी। लोगो ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से घटिया निर्माण कार्य की जांच की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें