: निर्दलीय प्रत्याशी नासिर हुसैन ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर कहा, क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करना ही होगा मुख्य उद्देश्य
admin
Tue, Jan 14, 2025
टनकपुर/ नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नासिर हुसैन का व्यापक जनसंपर्क लगातार जारी है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर देर रात तक जनसंपर्क का चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर के लिए वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करना ही उनका मुख्य उद्देश्य होगा। कहा की क्षेत्र में उन्हें जनता का भरपूर प्यार और स्नेह मिल रहा है। निकाय चुनाव में जनता का रूझान परिवर्तन की ओर नजर आ रहा है। जनता अच्छी तरह समझ चुकी है कि राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं का काम सिर्फ विकास में रोड़े अटकाना है क्षेत्र की जनता समस्याओं के लिए भटक रही है। उनको सुनने वाला कोई नहीं उन्होंने कहा कि अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो समस्याओं के लिए उनको भटकना नहीं पड़ेगा। और प्राथमिकता से उनकी समस्याओं का हल होगा।
Tags :