Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: प्रदेश सहित कई शहरों में जारी है स्मार्ट मीटर का विरोध, टनकपुर में भी आया दूसरा मामला सामने, उपभोक्ताओं ने विरोध जताकर न लगाए जाने की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

admin

Fri, Jan 31, 2025

टनकपुर/ विद्युत स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की नाराजगी के मामले आए दिन प्रकाश में आ रहे है। टनकपुर के अलावा प्रदेश में भी कई जगह इसके लेकर विरोध प्रदर्शन देखे गए है। स्मार्ट मीटर को लेकर यहां टनकपुर में मनिहार गोठ ग्राम पंचायत के बाद वार्ड नंबर 3 के विद्युत उपभोक्ताओं ने विरोध जताते हुए इसको ना लगाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा है।

 प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार को वार्ड नंबर 3 के विद्युत उपभोक्ताओं ने सभासद दिलदार अली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेज कर स्मार्ट मीटर ना लगाए जाने की गुहार लगाई है। कैंप कार्यालय टनकपुर में प्रशासनिक अधिकारी जीवन सिंह नेगी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि  टनकपुर नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग उत्तराखण्ड, टनकपुर द्वारा स्मार्ट विद्युत मीटर लगाये जा रहे है। जबकि इन स्मार्ट मीटर का प्रदेश मे हर जगह विरोध जारी है। ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड नं0. 3 में रहने वाली अधिकांश जनता मेहनत-मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करती है। यदि ऐसे में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाये जाते है। तो वार्ड नं0. 3 की जनता के लिये उक्त मीटर के अनुसार पूर्व में भुगतान करना सम्भव नहीं हो पायेगा ।  सभासद दिलदार अली ने कहा कि उनके वार्ड की जनता की आर्थिक स्थिति दयनीय है।  इसलिए वह स्वयं उपभोक्ताओं के साथ उक्त स्मार्ट मीटर लगाये जाने का विरोध करते है। उन्होंने सीएम  को भेजे ज्ञापन में विद्युत स्मार्ट मीटर के आदेश को निरस्त किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में विद्युत उपभोक्ता गौरव गुप्ता, संगीता शर्मा, भगवान दास शर्मा, रवींद्र प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, आनंद सरकार, पुरन चंद भट्ट, किरण शर्मा, रामकिशोर कश्यप सहित तमाम लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Tags :

जरूरी खबरें