: बनबसा में नाली के बीचो-बीच खड़ा विद्युत पोल बना सर दर्द, समस्या को लेकर वार्ड वासी परेशान, अधिकारी मौन तो सुनेगा कौन
admin
Fri, Dec 27, 2024
बनबसा/ जहां एक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए, इसके बावजूद इसे विभाग की उदासीनता कही जाए या सड़क निर्माण करने वाली कार्यदाही संस्था की अनदेखी, नगर पंचायत बनबसा में संबंधित विभाग के द्वारा नाली के बीच में पोल गाड़ दिया गया है। जिससे प्रदूषित पानी की निकासी बंद है। समस्या से जूझ रहे लोगों ने अधिकारियों से शिकायत भी की है। लेकिन अधिकारियों ने अब तक इस मामले में संज्ञान नहीं लिया है जिसके चलते लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

आपको बता दें बनबसा के वार्ड नंबर 2 मे लोगों के घरों के प्रदूषित पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण कराया गया है। लोगों के अनुसार ठेकेदार ने बीच नाली में खंभा लगवा दिया है। जिससे नाली अवरुद्ध हो गई है। जबकि प्रदूषित पानी नाली के रास्ते बहने की जगह सड़क पर फैल रहा है। जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली अवरुद्ध के संदर्भ में अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
इस मामले में विद्युत उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। और ना ही समस्या से संबंधित कोई शिकायती पत्र उन्हें मिला है।
Tags :