Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: 10 अगस्त 2024के बाद ई केवाईसी न होने पर रसोई गैस सिलेंडर रिफिल कराना होगा मुश्किल, ●● गोविंद आर्या (गैस प्रबंधक टनकपुर)

admin

Sat, Aug 10, 2024

टनकपुर/ टनकपुर गैस एजेंसी ने सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं से समय पर ई-केवाईसी कराने की अपील की‌ है,ऐसा न करने पर रसोई गैस रिफिल से वंचित रहना पड़ सकता है।

टनकपुर गैस एजेंसी के प्रबंधक गोविंद आर्य ने कहा है कि सभी बीपीएल एवं सामान्य कनैक्शन धारकों का ई-केवाईसी होना अनिवार्य है।जिन उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी समय पर नहीं होंगे। उन्हें गैस रिफिल से वंचित होना पड़ सकता‌ है। ऐसे उपभोक्ताओं को 10 अगस्त के बाद गैस रिफिल सिलेंडर नहीं मिल पाएगा, उन्होंने बताया कि ई केवाईसी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, जिन उपभोक्ताओं ने ई केवाईसी नहीं कराया है। वे सभी उपभोक्ताओं ई-केवाईसी हेतु अपना आधार कार्ड, रजिस्टर्ड  नंबर वाला फोन और गैस बुक‌ लेकर टनकपुर गैस एजेंसी कार्यालय में आना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।

Tags :

जरूरी खबरें