Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: भिंगराड़ा बाजार ऐड़ी मंदिर के समीप रोड फटने से भारी वाहनों को खतरा, संबंधित विभाग के अधिकारी मौन तो सुनेगा कौन

admin

Sat, Nov 9, 2024

चंपावत / बीती दिनों हुई तेज बारिश से भिंगराड़ा श्री ऐड़ी मंदिर परिसर को जाने वाली सड़क एवं धर्मशाला धरासाई होने से यहां पर सड़क मार्ग काफी संकरा हो गया है। जिसके चलते इस मार्ग से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है ।साथ ही बड़े वाहनों को खतरा पैदा हुआ है।
आपको बता दें इस मार्ग में पहले से खतरा तो बढ़ा ही है लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा उसी संकरे मार्ग पर मिट्टी डाल दी है। जो कल रात की हल्की बारिश से मिट्टी पिगलने से और भी खतरा बढ़ गया है। जिससे छोटे बडे़ सभी वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। आजकल NH9 स्वाला में बंद होने से पाटी, लोहाघाट, चम्पावत, भिंगराड़ा, रीठा साहिब आदि क्षेत्रों के वाहन भिंगराड़ा बाजार से चल रहें हैं यातायात को देखते हुए भिंगराड़ा श्री ऐड़ी मंदिर के पास और जोखिम भरा हो रहा जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने आरसीसी के लिए कहने पर भी मिट्टी डाल दी है। मिट्टी गीली होने पर वाहनों का रपटने का भय बना हुआ है। जिसमें आज देखते ही देखते एक बाईक सवार रपट जाने से घायल हुआ है। इधर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मिट्टी डाल देने से स्थानीय लोगों ने दुर्घटना होने की आशंका जताई है।

Tags :

जरूरी खबरें