Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में होगा 23 मार्च को नवभारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन, परीक्षा में कौन-कौन प्रतिभाग कर सकता है, देखें खबर

admin

Fri, Mar 21, 2025

टनकपुर/ राजकीय इंटर कॉलेज सैलानी गोठ में भारत सरकार द्वारा संचालित नवभारत साक्षरता परीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 23 मार्च रविवार को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि नव भारत साक्षरता  कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से 80 वर्ष आयु वर्ग के नव साक्षरों को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

उक्त परीक्षा प्रात: 9:45 पर आयोजित होगी। उन्होंने कहां की प्रतिभागी बच्चों को राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के नव साक्षरों से अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में प्रतिभा करने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने बच्चों के नाम तथा मोबाइल नंबर 22 मार्च तक स्कूल दिवस में विद्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है।

Tags :

जरूरी खबरें