Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: टनकपुर : कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा के चुनावी कार्यालय का पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने किया शुभारंभ

admin

Sat, Jan 4, 2025

■■ पूर्व विधायक खर्कवाल ने हेमा वर्मा को बताया उपयुक्त उम्मीदवार

■■ भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में पनप रहा बेहद गुस्सा, (हेमा वर्मा )कांग्रेस प्रत्याशी

टनकपुर/ नगर निकाय चुनाव को लेकर टनकपुर में राजनीति का तापमान अब तेज हो गया है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस  प्रत्याशी हेमा वर्मा के  चुनावी कार्यालय का शुभारंभ पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने फीता काटकर  किया। पूर्व विधायक ने हेमा वर्मा को टनकपुर के विकास के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया और कहा कि अब समय आ गया है। मौजूदा समय में जनता को परिवर्तन की आवश्यकता है। और जब परिवर्तन होगा, तो टनकपुर की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि सभी को एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में काम करना है। खर्कवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों और भाजपा सरकार की खामियों को लेकर घर घर तक जाकर समर्थन मांगना है।

पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी हेमा वर्मा ने चुनावी माहौल में जनता से मिल रहे भारी समर्थन का धन्यवाद किया और भाजपा शासन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अब भाजपा के शासन का जवाब देने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता मे बेहद गुस्सा है। और जनता निकाय चुनाव में कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है।

कार्यालय के उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक खर्कवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर में पद यात्रा भी निकाली। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, कमल पंत, सुरेंद्र नाथ, कांग्रेस नेता विमला सजवान, गोकुल, आशिफ़, नावेद और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें