Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: पाइप लाइन लीकेज होने से गली मोहल्लो में बह रहा पानी, लोग परेशान, फरियाद करने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी बने मौन, तो सुनेगा कौन

admin

Sun, Feb 2, 2025

■■ विगत कई माह से पाइपलाइन लीकेज की समस्या से जूझ रहे हैं। लोग

■■ फरियाद करने के बाद भी अधिकारियों ने नहीं लिया मामले का संज्ञान

■■ प्रतिदिन हो रहा हजारों लीटर पानी बर्बाद

टनकपुर/ सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ निर्देश है। कि उनके राज्य में आम जनमानस को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस संबंध में उन्होंने  कडा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देशित भी किया है। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इतने लापरवाह है। कि उन्हें यह बात समझ में नहीं आ रही। यह बात इसलिए यहां पर कहीं जा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री की विधानसभा जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में स्थानीय लोग एक मामूली समस्या से जूझ रहे है। संबंधित विभाग के अधिकारी इस समस्या का समाधान करने में फेल साबित हुए हैं। न जाने अधिकारियों ने अब तक इस मामले का संज्ञान क्यों नहीं लिया स्थानीय लोग हैरान हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक लोग अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। की उनकी समस्या का समाधान कर दीजिए लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। आईए आपको बताते हैं आखिर समस्या क्या है। समस्या से जूझ रहे  वार्ड नंबर 2 के लोगों ने बताया कि विगत कई माह से वे सभी लोग पानी की पेयजल लाइन की लिकेज से परेशान हैं। और उनके द्वारा कई बार समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाया गया साथ ही फरियाद भी लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्या इन अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा  दिए गए निर्देशों की कोई परवाह नहीं। आखिर क्या वजह है जो इस समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ इस संबंध में वार्ड वासी मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद खालिद, फैसल सिद्दीकी, राकेश अग्रवाल, एसपी गुप्ता सहित  सैकडो लोगों ने बताया कि समस्या के समाधान हेतु वे सभी कई बार अधिकारियों से कह चुके हैं। लेकिन अधिकारियों द्वारा आज तक समस्या का निवारण नहीं किया गया। और समस्या जस की तस बनी हुई है। साथ ही प्रतिदिन कई हजार लीटर पानी भी बर्बाद भी हो रहा है। फिलहाल क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें