Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: डॉ नरेंद्र सिंह नेगी की माता शांति देवी नेगी के निधन पर जताया शोक

admin

Mon, Dec 23, 2024

टनकपुर/ डॉ नरेंद्र सिंह नेगी की माता जी का 73 वर्ष की आयु में  निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शारदा घाट  पर किया गया। जानकारी के मुताबिक डाक्टर नरेंद्र सिंह नेगी की  मां शांति देवी नेगी का रविवार शाम उपचार के दौरान  निधन हो गया। यहां आपको बता दें कि  स्वास्थ्य खराब होने पर इन्हें  अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर रविवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार शारदा घाट  पर किया गया। स्वर्गीय शांति देवी नेगी जी को मुखाग्नि उनके पुत्र डॉक्टर नरेंद्र सिंह नेगी ने दी। इस मौके पर गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ राजनीतिक सामाजिक एवं पत्रकारिता से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शमशान घाट पर पहुंचे थे और उन्होंने पुण्यात्मा शांति देवी नेगी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए,  परिजनों को सांत्वना दी। शांति देवी नेगी जी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं।

Tags :

जरूरी खबरें