Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: सांड के हमले में बाल-बाल बचे लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कार हुई क्षतिग्रस्त, कूड़े के ढेर व आवारा पशुओं के हमले से छात्रावास के बच्चे भी हो रहे परेशान,

admin

Fri, Mar 28, 2025

टनकपुर/ जनपद मैदानी क्षेत्र के टनकपुर में आवारा पशुओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों का घर से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है. ऐसे ही हमले की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि इन छुटटा सांडों का आतंक कितना बढ़ गया।


अभी नई घटना प्रकाश में आई है नगर में गुरुवार की शाम को लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अंकित अग्रवाल अपनी कार मे घर के पास बैठे थे अचानक सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के समीप कूड़े के ढेर के पास चार-पांच आवारा पशुओं ने आपस में लड़ते हुए उनकी कार पर हमला कर दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
आपको बता दें सांड के इस हमले को देखकर आसपास के लोग डर जाते हैं और अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं. लेकिन कुछ हिम्मत दिखाते हैं और लाठी लेकर सांड को मारने दौड़ते हैं. अपने पर हमला होते देख सांड भाग जाता है और बड़ी मुश्किल से लोगो की जान बच पाती है.


इस विचलित करने वाली घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. नगर पालिका परिषद को कई बार आवारा जानवरों के खतरे से अवगत कराया गया है. लेकिन अब तक कोई भी ठोस एक्शन नहीं लिया गया है. हालांकि पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में कई आवारा पशुओं को गौशाला तक पहुंचाया गया है। लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद भी आवारा पशु बाजार में दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह है कि पालिका प्रशासन चार पशुओं को गौशाला तक पहुंचाते हैं तो उससे कहीं अधिक फिर बाजार में दिखाई देते हैं लोगों को कई बार इन सांडों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा चिंता छोटे बच्चों की. एक छोटी सी चूक से बड़ी अनहोनी कर सकती है. नगर पालिका परिषद को इस बारे में जल्द से जल्द कोई निर्णय लेना चाहिए। जिससे आने वाले किसी भी खतरे को टाला जा सके.

Tags :

जरूरी खबरें