: अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में आयोजित विशेष दंत चिकित्सा शिविर में 467 लोगों का किया गया निशुल्क उपचार
admin
Fri, Nov 15, 2024
लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में कोलकाता से आए आठ सदस्यीय दंत चिकित्सा दल द्वारा यहां 467 दंत रोगियों का उपचार किया गया। चिकित्सालय में पहली बार नए दांत लगाने के साथ दांत संबंधी ऐसे कई रोगों का उपचार किया गया जिसमें बाजारों में लोगों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है,जिसे गरीब लोग बहन नहीं कर पाते थे। डॉ सुदीप्त दत्ता के नेतृत्व में चल रहे दंत चिकित्सा शिविर का समापन हो गया है। यह शिविर दंत रोगियों को बहुत बड़ी राहत दे गया। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्धीदानंद जी महाराज ने चिकित्सा दल को धन्यवाद ज्ञापित किया। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार चिकित्सालय में पहली बार नए दांत बनाने का कार्य किया गया जिसमें 26 लोगों ने लाभ उठाया जिनके 210 दांत बदले गए। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में डेंटल सर्जन डॉ स्नेहा गोडबोले द्वारा नए दांत बनाने को छोड़कर दांत निकलना, रूट कैनाल फीलिंग आदि सभी दंत चिकित्सा जारी रखी है।चिकित्सालय में 26 नवंबर तक हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिलती रहेगी।
Tags :