Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

सुचना

: निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर: बनबसा एनएचपीसी में लगाए गए चिकित्सा शिविर में 190 लोगों की जांच कर दी गई दवाइयां

admin

Thu, Feb 13, 2025

■ डॉ अभिषेक सब्बरवाल द्वारा दंत रोगियों का उपचार कर किया गया जागरूक

बनबसा :  टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी बनबसा में लगाए गए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर मे  क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों ने लाभ उठाया। इस दौरान शिविर में रोगियों का दंत परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां  भी वितरित की गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को आयोजित निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का शुभारंभ पावर स्टेशन के चीफ ऋषि रंजन आर्य ने किया। शिविर में डॉक्टर अभिषेक सब्बरवाल की टीम द्वारा 190 लोगों के दातों का परीक्षण किया गया और उन्हें उचित परामर्श देकर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक जावेद अंसारी, डॉ जिशु के कुमार, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 के प्राचार्य राजेश कुमार वत्स, सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें