Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: ✍️ आबिद सिद्दीकी■ टनकपुर की तीनों मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद उल फितर की नमाज

admin

Mon, Mar 31, 2025

टनकपुर/ ईद-उल-फितर के खास मौके पर सोमवार को  मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क के अमनों-अमान और खुशहाली की दुआ की गई। नई जामा मस्जिद टनकपुर में प्रातः 9:00 बजे मुफ्ती मोहम्मद नोमान कासमी, तथा पुरानी जामा मस्जिद में सुबह 8:45 बजे मोहम्मद एजाज अहमद, तथा मनिहार गोठ में सुबह 8:30 बजे मौलाना मजीदउररहमान ने ईद उल फितर की नमाज अदा कराई।

शहर की नई जामा मस्जिद मे  मुफ्ती मोहम्मद नोमान कासमी ने अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने और दीन दुखियों की मदद करने का आह्वान किया। इंतजाम के लिए प्रशासन का शुक्रिया अदा किया, साथ ही आपस में प्यार और भाईचारा बनाते हुए ईद का पर्व मनाने का आह्वान किया। सुरक्षा दृष्टि को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी वाहनों को गांधी मैदान में पार्किंग कराया गया।

ईद उल फितर के खास मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत समेत तमाम गणमान्य लोगों ने मुस्लिम भाइयों को शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें