Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: रेलवे के गंदे पानी से किसानों की फसल हुई चौपट, पीड़ित किसानों ने समस्या से निजात दिलाए जाने की एसडीएम से लगाई गुहार

admin

Wed, Dec 4, 2024

टनकपुर। पूर्णागिरि तहसील क्षेत्र के सैलानीगोठ निवासी कुछ एक किसानों ने एसडीएम को पत्र देते हुए खेतों में जमा हो रहे पानी के निकासी की मांग की है। दिए गए पत्र में किसानों ने  बताया कि रेलवे के गंदे पानी के कारण फसल नष्ट हो रही है। बताया कि रेलवे का गंदा पानी जो रेलवे लाइन के किनारे से बहता हुआ हम किसानों के फसल में आकर इकट्ठा हो जाता है।

जिससे हम किसानों की 50% से अधिक  फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने उप जिलाधिकारी से  संबंधित मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निवेदन किया है। किसानों ने बर्बाद फसल को दृष्टिगत रखते हुए मुआवजे की भी मांग की है। किसान दिलीप चंद,  तेज बहादुर चंद, गंभीर चंद, भरत चंद, चंद्रशेखर जोशी, गोपाल चंद आदि ने  समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें