Sun 18 Oct 2026

ब्रेकिंग

ने संभाली कमान, 550 मरीजो को मिला स्वास्थ्य लाभ

छिपी मिली 250 ग्राम चरस, पीलीभीत का व्यक्ति गिरफ्तार

पर्स लौटाकर जीता दिल

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सुचना

: सीएम की विधानसभा में एक शिक्षिका के सहारे संवारा जा रहा है 19 छात्र-छात्राओं का भविष्य, उदासीनता पर अभिभावकों ने जताई नाराजगी

admin

Thu, Oct 24, 2024

रीठा साहिब। (गणेश दत्त पांडे) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परेवा में मात्र एक शिक्षिका के सहारे छठी से आठवीं तक के 19 बच्चों की पढ़ाई चल रही है। सुदूर क्षेत्र के इस विद्यालय की दुर्दशा को लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह समस्या यहां के लोग पिछले आठ माह से झेलते आ रहे हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह परवाल के अनुसार लगातार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते आ रहे हैं, लेकिन व्यवस्था करवट नहीं बदल रही है । गुस्साए अभिभावकों ने आपात बैठक कर विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए बच्चों के सामूहिक टीसी कटवाकर उन्हें अन्य विद्यालय में भेजने का निर्णय लिया है। इधर जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एस जनपांगी के अनुसार बच्चों के भविष्य को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर परेवा जूनियर हाई स्कूल में कुलयालगांव विद्यालय से एक शिक्षक को संबंध किया जाएगा। इसके बाद यहां स्थाई शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें