Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: जी 20 कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय बनबसा में किया गया सेमिनार का आयोजन

admin

Sun, May 21, 2023

बनबसा :  जी 20 कार्यक्रम के तहत जलवायु परिवर्तन और डिजिटल बैंकिंग एक सेमिनार का राजकीय महाविद्यालय बनबसा में आयोजन किया गया l 

आयोजित कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ आभा शर्मा की अध्यक्षता मैं हुए सेमिनार का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने दीप प्रज्वलन कर किया l इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा प्रबंधक खुशबू कुमारी ने  बैंक की और से   प्रदत्त डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए उप मुख्यमंत्री दीक्षा खर्कवाल द्वारा जलवायु परिवर्तन, बाल विधायक चम्पावत सुमेधा उपाध्याय ने जी 20 एवं वनों कीउपयोगिता पर व्याख्यान दिया l 

कमल सिंह बिष्ट प्रबन्धक के०आई०टी०एम० खटीमा ने नेट बैंकिग, यूपीआई, गूगल पे, डिजीटल बैंकिग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया l अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने भारत सरकार के डिजिटल बैंकिंग व जलवायु परिवर्तन पर वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। केंद्र विद्यालय नंबर 2 एनएचपीसी के शिक्षक आनन्द मिश्रा ने भी जलवायु परिवर्तन एवं जी 20 के बारे में बताया l प्राध्यापक डॉक्टर दिनेश कुमार गुप्ता के संचालन में हुए सेमिनार में अर्थशास्त्र के बी०ए० पंचम सेमेस्टर की मानसी चन्द, अंजली माहरा, नेहा चन्द, हर्षित जोशी, दिनेश एकांश गुप्ता, बी०ए० तृतीय सेमेस्टर की मनीषा सामन्त, अंजली पुत्री श्री मनोज, सोनिया अन्सारी, सोनिया विष्ट, राहुल सिंह भण्डारी तथा बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की आरती चर्तुवेदी, नेहा सैनी, उमा चौधरी का उनके उत्कृष्ट प्राप्तांक कार्यव्यवहार पर एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही समाजशास्त्र के बी०ए० पंचम सेमेस्टर की प्रभा कश्यप, निकिता भट्ट, अंजली मौर्या, पलक सक्सेना ललिता जोशी, को बी०ए० तृतीय सेमेस्टर की छात्रा स्वाती गंगवार, दीपा विश्वास, प्रेमा गड़कोटी, रिमझिम, अजय जोशी को एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

साथ ही कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० मुकेश कुमार, डॉ० बी०एन० दीक्षित, डॉ० सुधीर मलिक, डॉ० हेम कुमार गहतोड़ी तथा के०आई०टी०एम० डिग्री कालेज के प्राध्यापक डॉ० विवेक कुमार सक्सेना, केशव भट्ट, सपना ठाकुर, मो० आसिफ अन्सारी को गेस्ट आफ आनर सम्मान से अलंकृत किया गया। कवियत्री व चित्रकार  सुषमा ने पेन्टिंग को महाविद्यालय के प्राध्यापक व सेमिनार के समन्वयक डॉ० दिनेश कुमार गुप्ता को समर्पित कर सम्मानित किया।

Tags :

जरूरी खबरें