Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

: मनिहार गोठ के लोगों ने केंद्रीय परिवहन सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा से आवागमन हेतु सड़क बनाए जाने की करी मांग, दिया ज्ञापन

admin

Sun, Mar 30, 2025

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ रेलवे लाइन क्षेत्र के लोगों ने टनकपुर पहुंचे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री भारत सरकार अजय टम्टा सहित रेलवे की डीआरएम बीना सिंह  को ज्ञापन सौंप कर सड़क बनाए जाने की मांग की है।

सांसद राज्य मंत्री अजय टम्टा को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वे विगत 30 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। उनके मकानो के सामने  रेलवे के संबंधित ठेकेदार द्वारा गड्ढे खोद दिए जाने से उनको आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की स्कूली बच्चे  सहित बुजुर्ग लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इस मौके पर रेलवे  विभाग की डीआरएम बीना सिंह से भी शिष्टाचार तरीके से वार्ता कर सड़क बनाए जाने की मांग की है। इस मौके पर मयंक पंत,  दर्शन भंडारी, गौरव, मंगल सिंह, हिमेश कुलियाल, रमेश सिंह, कमल जोशी आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें