Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष बने मोहन तिवारी, दान सिंह भाकुनी महामंत्री

admin

Tue, Feb 14, 2023
  • रिपोर्ट/ आबिद सिद्दीकी >> टनकपुर (चंपावत)→  विष्णुपुरी जानखेड़ा जनहित संघर्ष समिति का सर्वसम्मति से गठन हो गया है। आपको बता दें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए उक्त संगठन का गठन किया गया है । मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि संगठन के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का हल आसानी से किया जा  सकेगा इसके लिए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को निम्न पदों पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है ।
  • उन्होंने बताया कि  जनहित संघर्ष समिति में मोहन चंद तिवारी को अध्यक्ष तथा दान सिंह भाकुनी को महामंत्री और मीनाक्षी भट्ट को उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है। समिति मे मुख्य सलाहकार के रूप में गंगा गिरी गोस्वामी, संगठन मंत्री माया अधिकारी तथा  गीता रावत मंत्री पद पर लक्ष्मी कुलियाल एवं दीपा रावत सह मंत्री दलीप सिंह राणा प्रचार मंत्री कमल सिंह पाटनी मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा कोषाध्यक्ष पार्वती रावत एवं परमानंद जोशी तथा सदस्य के रूप में शरद कुमार कश्यप को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया ।  एवं संरक्षक पद पर  दरबान सिंह करायत को मनोनीत किया गया है। मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा ने जनहित संघर्ष समिति में विभिन्न पदों मैं मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।→

Tags :

जरूरी खबरें