Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

सुचना

जिस घर में प्रतिदिन होगा योग, वहां सभी होंगे निरोग : योग और नशे का आपस में है 36 का आंकड़ा नवनीत पांडे/ डीएम चंपावत

Abid Hussain

Tue, Jun 17, 2025


घर-घर योग एवं हर घर से नशे को दूर करने के लिए अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने खूब लगाई दौड़। 

योग एवं प्राणायाम का जिस घर में स्वर गूंजेगा,वहां नहीं होता नशे के लिए कोई स्थान- जिलाधिकारी 

चंपावत। प्राणायाम एवं प्रकृति से आजन्म आत्मसात करने के संकल्प के साथ आज जिलाधिकारी नवनीत पांडे के नेतृत्व में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवक युवतियों ने  सुबह सामूहिक रूप से दौड़ लगाकर खूब पसीना बहाया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग के तत्तावधान में आयोजित योग का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग एवं प्राणायाम को उनके जीवन का मुख्य अंग बनाना था। क्योंकि योग एवं प्राणायाम प्रकृति की ऐसी विधाएं हैं जिनका अनुसरण करने से व्यक्ति को आजीवन आरोग्य मिलता है। रन फॉर योग को जिलाधिकारी एवं नगर पालिका चेयरमैन द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। आयुष के नोडल अधिकारी डॉ सुधाकर गंगवार के द्वारा सभी को नियमित योग करने एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कहा योग और नशे का आपस में 36 का आंकड़ा रहा है। जिस घर में योग, प्राणायाम का नियमित स्वर गूंजेगा उस घर में किसी भी प्रकार का नशा प्रवेश ही नहीं कर सकता। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अपने जीवन को खुशनुमा बनाए रखने के लिए नित्य परिवार सहित योग कर प्रकृति से आत्मसात करें। रन फॉर योग में नगर पालिका की अध्यक्षा प्रेमा पांडे ने भी दौड़ लगाकर महिलाओं को खूब प्रेरित किया।

 दौड़ में बालिकाओं में कुमारी सुमन, गीतिका महर, कुमारी रिया एवं युवाओं में सुमित कुमार, नवीन बोहरा एवं हिमांशु कुमार ने क्रमशः  पहला, दूसरा, व तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ लगाने वालों में जिलाधिकारी के साथ एसपी अजय गणपति, सीडीओ डॉ जी एस खाती, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए।

विभाग की ओर से ट्रैकसूट, ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। 

Tags :

जरूरी खबरें