Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

कांग्रेस बैठक में गरजे नेता, बोले—इस बार चम्पावत में बीजेपी का होगा : सफाया

Abid Hussain

Sun, Dec 28, 2025

टनकपुर (चम्पावत)। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस की अहम बैठक टनकपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अगुवाई चम्पावत कांग्रेस विधानसभा प्रभारी हरीश सिंह बोरा ने की। बैठक में संगठन को धार देने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तय करने को लेकर साफ़ तौर पर आक्रामक रुख देखने को मिला। बैठक में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं निर्मला गहतोड़ी, बीएलओ-1 श्याम कार्की, कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सामंत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीजेपी के खोखले वादों से जनता त्रस्त”

कांग्रेस विधानसभा प्रभारी हरीश सिंह बोरा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी पिछली सरकार में किए गए जनहित के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि बीजेपी सरकार के खोखले वादों से जनता में भारी आक्रोश है और आगामी चुनाव में चम्पावत की जनता इसका जवाब देगी।बोरा ने दावा किया कि इस बार चम्पावत में बीजेपी का सूपड़ा साफ़ होना तय है।

“जनता खुद करेगी हिसाब-किताब”

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि जनता बीजेपी विधायक और कांग्रेस विधायक के कार्यकाल का निष्पक्ष आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में ज़मीन पर काम किया, जबकि बीजेपी केवल जुमलों और वादों की राजनीति करती रही।

कांग्रेस स्थापना दिवस भी मनाया गया

बैठक के दौरान कांग्रेस का स्थापना दिवस भी उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मज़बूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने साफ़ संकेत दे दिए कि चम्पावत में कांग्रेस अब पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है, और बीजेपी के खिलाफ आक्रामक तेवरों के साथ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें