Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

विशाल होटल टनकपुर में कार्यरत सुरेश भट्ट की माता का निधन : क्षेत्र में शोक की लहर

Abid Hussain

Sat, Jan 31, 2026

लोहाघाट (चम्पावत)। कानाकोट निवासी 85 वर्षीय चन्नी देवी का गुरुवार की देर रात्रि निधन हो गया। वह विगत कई महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं और उपचाररत थीं। गुरुवार देर रात उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

मृतका के पुत्र सुरेश भट्ट ने बताया कि उनकी माता की तबीयत पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी। बीमारी के चलते ही उनका निधन हुआ। चन्नी देवी के निधन से परिवार में शोक की लहर है।

गौरतलब है कि सुरेश भट्ट टनकपुर स्थित विशाल होटल में विगत लंबे समय से कार्यरत हैं। अपनी सादगी, मिलनसार स्वभाव और व्यवहार कुशलता के कारण वे क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते हैं। उनके व्यवहार और पृष्ठभूमि से लोग विशेष रूप से प्रभावित रहे हैं।

चन्नी देवी के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें