Sun 28 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष बने सुरेश उप्रेती : पत्रकारों में खुशी की लहर, दी शुभकामनाएं

Abid Hussain

Mon, Jun 30, 2025

बनबसा/ लोकतन्त्र के चतुर्थ स्तम्भ को मजबूत बनाये रखने के लिए निष्पक्ष व राष्ट्रीय हित को ध्यान मे रखते हुए की गयी पत्रकारिता कभी कमजोर नही होती। इन्ही पत्रकारो के सुरक्षा व लोकतन्त्र की रक्षा के उद्देश्य से बनाया गया संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता के  निर्देशानुसार जनपद चंपावत मे बनबसा निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुरेश उप्रेती को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया  गया है। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री गिरीश पन्त  पंत ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी साझा की है। 

उन्होंने कहा है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेश उप्रेती अपने स्तर से जिला कार्यकारी का विस्तार कर प्रदेश यूनियन को अवगत कराने का कष्ट करेंगे। उन्होंने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेश उप्रेती से उम्मीद की है कि आप यूनियन को संगठन आत्मक ढंग से मजबूत कर पत्रकारों की समस्याओं अधिकारो को संरक्षण प्रदान कर उनके हित में कार्य करेंगे। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने अपने संबोधन में कहा कि  वे पत्रकारो के  हितो को ध्यान मैं रखते हुए  कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इधर टनकपुर बनबसा में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश उप्रेती के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर  वरिष्ठ पत्रकार विनोद काला, दीपक धामी, देवेंद्र देवा, आबिद सिद्दीकी, नबी अंसारी, कुंदन सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह, रूपेश कुमार, राजू तिवारी, रविंद्र धामी, सूरज तिवारी आदि पत्रकारों ने इन्हें शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें