Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे : भिंगराड़ा बाजार में पानी की किल्लत, ग्रामीण परेशान

Abid Hussain

Tue, Apr 29, 2025

भिंगराड़ा बाजार में पानी की किल्लत,गड्युड़ा में काटी पाइप लाइन

पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा में पेयजल समस्या गहरा गई है। बाजार की पेयजल लाइन में पानी बन्द होने के बाद अब तक सहारा बने हैंडपंपों का सहारा लिया जा रहा है। लोगों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बताया जा रहा है कि गड्यूड़ा तोक में अराजक तत्वों ने लगभग तीन मीटर पाइप लाइन रातों रात काट दिया गया जिससे ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था बना कर पानी गांव तक पहुंचाया।

दोनों क्षेत्रों एक हजार से अधिक की आबादी वाले भिंगराड़ा क्षेत्र में इन दिनों पेयजल को लेकर मारामारी है। रोजमर्रा काम काज प्रभावित हो रहा है। सुनील भट्ट, हरीश भट्ट, सुरेश, शेखर, सुभाष भट्ट आदि ने कहा कि पाइप लाइन काटने वाले का पता लगाया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें