Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बनबसा- टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई।पावर स्टेशन प्रमुख राजिल व्यास सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई व पावर स्टेशन की मशीनों, कलपुर्जों और औजारों की पूजा की गई।इस मौके पर अधिकारियों, कर्मचारियों, कामगारों ने विद्युत उत्पादन लक्ष्य पूरा होने के साथ ही क्षेत्र की सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की।

इसके अलावा पावर स्टेशन के टनकपुर बैराज,सिल्ट इजेक्टर, वर्कशाप,सीसीयू यूनिट, डीपीएच,पम्प हाउस ,आई टी,आदि में भी औजारों और कलपुर्जों की पूजा की गई। कन्याओं को भोग लगाने के बाद पावर स्टेशन स्थित जलशक्ति मंदिर प्रांगण में भंडारा हुआ जिसमें क्षेत्र के आसपास लोग ग्रामीणों के अलावा नेपाल से आए अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स स्थित शारदा बैराज पर एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर शारदा हेडवर्क्स के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के वर्कशाप और मशीनरी कारोबारियों ने भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन कर मिष्ठान वितरित किया।

Tags :

जरूरी खबरें