Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: बनबसा के फागपुर में विजिलेंस टीम ने पांच घरों में पकड़ी बिजली चोरी, टीम के आने से बिजली चोरों में मचा हड़कंप

टनकपुर/  विद्युत विभाग टीम ने अमित चंद आर्य सहायक अभियंता विजिलेंस  के नेतृत्व में क्षेत्र के  गांवोंं में चेकिंग की। इस दौरान पांच लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।

 बिजली चोरी पकड़ने के लिए विजिलेंस और उपखंड कार्यालय के अधिकारियों की  टीमें  लगातार छापेमारी कर रही है। विजिलेंस की टीम को उस समय हैरत हुई, जब बनबसा के फागपुर में बिजली चोरी पकड़ी गई। क्षेत्र में  विजिलेंस टीम आने से बिजली चोरों में खासा हड़कंप मचा रहा। 

 बुधवार को बनबसा के फागपुर में बिजली निगम के विजिलेंस विभाग ने छापा मारकर बड़े पैमाने पर चोरी पकड़ी। चेकिंग के दौरान विजिलेंस टीम ने  होशियार कृपाल, प्रेम बहादुर चंद, देवेंद्र प्रसाद, गणेश कुमार,  जगदीश प्रसाद को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनकी जुर्माना राशि उपमंडल आपरेशन तय करेगा। उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट ने बताया कि यह सभी मीटर से पहले एलटी लाइन में कट मार के बिजली चोरी कर रहे थे

कार्रवाई के दौरान  एसडीओ (बिजली) मयंक भट्ट टनकपुर,  , जेई संजय राणा बनबसा, सहित  विद्युत कर्मी मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें