Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

टैक्सी माफियाओं का खेल या प्रशासनिक लापरवाही? सीमा पार जाने से रोके जा : जा रहे वाहन, श्रद्धालु हो रहे परेशान

Abid Hussain

Sun, Mar 22, 2026

बनबसा। नेपाल सीमा पर कमर्शियल वाहनों (पीली नंबर प्लेट) की आवाजाही पर लगी रोक से क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर नवरात्रि के पावन अवसर पर नेपाल में पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले श्रद्धालु टैक्सी वाहनों से सीमा पार नहीं जा पा रहे हैं, जिससे धार्मिक यात्रा प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस व्यवस्था के पीछे  टैक्सी माफियाओं का बड़ा हाथ है, जिसके चलते आम जनता को अनावश्यक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उनका आरोप है कि गड्डा चौकी से आगे कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने से यात्रियों को या तो निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है या फिर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है।

इस मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सावन चंद्र रजवार ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व पर इस तरह की बाधाएं श्रद्धालुओं की आस्था के साथ अन्याय है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

फिलहाल इस मुद्दे पर प्रशासन और सरकार की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें