Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मनिहारगोठ जामा मस्जिद में 8:00 बजे अदा की गई, ईद उल अजहा की नमाज : सुरक्षा के किए गए कड़े प्रबंध

Abid Hussain

Sat, Jun 7, 2025

टनकपुर/ बकरा ईद के  मौके पर टनकपुर पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं ताकि त्यौहार में किसी तरह का खलल न पड़े।

प्राप्त समाचार के अनुसार ईद उल अजहा के अवसर पर मनिहार गोठ नई जामा मस्जिद में लोगों ने सुबह 8:00 बजे ईद की नमाज अदा की लोग सवेरे  नमाज के लिए आना शुरू हो गए सुबह 8:00 बजे के आसपास नमाज अदा की गई।

 जामा मस्जिद के मुफ्ती मजीदउररहमान ने कहा कि यह कुर्बानी का दिन नहीं बल्कि तसलीम और फरमाबरदारी का दिन है। कुर्बानी सिर्फ बंद और तयशुदा जगह पर करें खुली सड़कों या गलियों में कुर्बानी करने से परहेज करें अपने हमसायो के जज्बात का लिहाज करें। जिबा की मनाजिर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ना डालें। यह दीन और इंसानियत दोनों के खिलाफ है।

यह इबादत है इसे नफरत का सबब न बनाएं। ईद उल अजहा का त्योहार हमारे लिए सिर्फ एक धार्मिक अवसर नहीं बल्कि मोहब्बत और मेलजोल का भी पैगाम है। बकरा ईद के मौके पर टनकपुर कोतवाली पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। ताकि त्यौहार में किसी तरह का खलल न पड़े।  कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि ईद के त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा के कडे प्रबंध किए हैं।

  ईद की नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी इस मौके पर मस्जिद कमेटी के सदर कदीर हुसैन पूर्व सदर हाजी शफीकुर रहमान, अशरफ अली, हाफिज इकरार, रियासत हुसैन, तनवीर हुसैन, इजहार अली, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद रफीक, जहीर अब्बास सहित लगभग 1250 मुस्लिम भाइयों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की।

कुर्बानी सिर्फ बंद और तयशुदा जगह पर करें। खुली सड़कों या गलियों में कुर्बानी करने से परहेज करें। अपने हमसायो के जज्बात का लिहाज करें

(मुफ्ती मजीदउर रहमान)

नई जामा मस्जिद मनिहारगोठ

Tags :

जरूरी खबरें